जौनपुर : अचेतावस्था में मिला जहरखुरानी का शिकार युवक
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर रोड स्थित शाहपुर गांव में पीली नदी के पास जहरखुरानी का शिकार एक युवक बेहोशी हालात में मिला। जानकारी होने पर लोगों ने आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालात होने के कारण डॉक्टरों ने बेहोशी के शिकार युवक का प्रथम उपचार करने के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना बुधवार अपरान्ह की है।


















