जौनपुर : अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर व सौ बोझ धान‌ जला

जौनपुर : अज्ञात कारणों से रिहायशी छप्पर व सौ बोझ धान‌ जला

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
                   थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी छप्पर व घर के सामने रखा गया सौ बोझ से अधिक धान जलकर राख हो गया। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
तहलका प्रतिनिधि बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी संतलाल अपना डेढ़ बीघे धान की फसल काट कर पड़ोसी पूर्णमासी के घर के सामने रखने रखे थे। जिसमें अराजकतत्वों ने आग लगा दिया। इसी तरह बगल गांव जगबंदनपुर निवासी बब्लू गौतम के रिहायशी छप्पर में आधी रात को अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीणों को मौके पर पहुंचे तक आग पूरे छप्पर में फ़ैल गई। भीतर रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। अगलगी की दोनों घटनाओं में सत्तर हजार से अधिक के क्षति का अनुमान है।
Previous articleजौनपुर : पुलिस सहायता केन्द्र का हुआ उद्घाटन
Next articleजौनपुर : जमीन विवाद में हुई मारपीट, चार घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?