42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : अटल रत्न से सम्मानित की गईं कवियत्री आराधना शुक्ला 

जौनपुर : अटल रत्न से सम्मानित की गईं कवियत्री आराधना

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7

कवि सम्मेलनों एंव मुशायरों के मंचों पर अपनी आवाज़ और शायरी का जादू बिखेरने वाली कवियत्री आराधना शुक्ला को अटल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।पत्रकारों की एक राष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित भव्य समारोह में आराधना को यह सम्मान सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के हाथों दिया गया।

प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उभरते नए लेखकों, कवियों और शायरों को अटल सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान समारोह राजधानी के दीनदयाल उपाध्याय भवन में आयोजित हुआ। जिसमें पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने उभरती कवयित्री आराधना शुक्ला को साहित्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए अटल रत्न सम्मान से नवाज़ा।
आराधना शुक्ला ज़िले के शाहगंज नगर में रहती हैं और अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में अध्यापिका हैं। हाल के वर्षों में आराधना मुशायरों और कवि सम्मेलनों के मंच का एक बड़ा नाम बन के उभरी हैं। बीते वर्ष उन्हें भोपाल में हिंदी सेवी सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। आराधना को अटल रत्न संम्मान मिलने पर साहित्य प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37411489
Total Visitors
398
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This