26.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : अटाला मस्जिद के बाहरी हिस्से में बनी 65 दुकानें हटेंगी

जौनपुर : अटाला मस्जिद के बाहरी हिस्से में बनी 65 दुकानें हटेंगी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शहर की ऐतिहासिक अटाला मस्जिद को मूल स्वरूप में लाने के लिए बाहरी हिस्से में बनाई गई 65 दुकानों को खाली कराने की तैयारी है। इसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक कवायद भी शुरू हो गई है।शहर में स्थित अटाला मस्जिद से भी जनपद की भी पहचान होती है। इसकी ऊंचाई 100 फीट से अधिक है। प्रशासन के मुताबिक, अटाला मस्जिद को 1919 में ही पुरातत्व विभाग पटना की संपत्ति घोषित कर दी गई थी। आजादी के बाद सारनाथ में खुले कार्यालय को इसे स्थानांतरित कर दिया गया। जिम्मेदारों की उपेक्षा के कारण इस तरह विशेष ध्यान नहीं दिया गया।

इधर, मस्जिद के आस-पास 65 दुकानें बनाकर लोगों ने अटाला मस्जिद के मूल स्वरूप को बदल दिया। प्रशासन का ही मानना है कि आज जिसे दुकान कहा जा रहा है, वो मस्जिद का हिस्सा है। वहीं, कुछ माह पहले एक वायरल वीडियो के बाद प्रशासन अटाला मस्जिद को लेकर गंभीर हो गया। पुरातत्व विभाग के भी अधिकारी आए और इसके बाद प्रशासन ने यहां की सुधि लेनी शुरू कर दी। एक माह पहले जेसीबी लेकर अटाला मस्जिद के बाहर बनीं 65 दुकानें में लगे टिनशेड आदि को हटावा दिया गया। इसके बाद अब मस्जिद की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए इन दुकानों को अवैध मानने लगा है, क्योंकि प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1958 के तहत कोई भी व्यक्ति चाहे वह देख-रेख करना वाला ही क्यों न हो, वो उसके मूल स्वरूप को नहीं बदल सकता है। जबकि प्रशासन के मुताबिक अटाला मस्जिद के बाहर जहां आज 65 दुकानें हैं। वहां पहले बरामदा बताया जा रहा है। ऐसे में अब प्रशासन इस स्थान को मूल रूप में लाने की कवायद शुरू कर दिया है।

# वीडियो और फोटो बनाकर ले जा चुके हैं अधिकारी

भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का भी दौरा हो चुका है। उन्होंने इस ऐतिहासिक स्थल पर कहां और क्या-क्या कार्य कराना है, को आंकलित कर लिया है। साथ ही इसके लिए फोटो और वीडियो बनाकर भी अपने साथ ले गए हैं, जो प्रस्ताव तैयार करके भेज भी दिए हैं। बजट मिलते ही भारतीय पुरातत्व विभाग कार्य भी जल्द शुरू कर देगा।

इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व (नोडल अधिकारी शहर) रजनीश राज ने बताया कि भारतीय पुरातत्व विभाग जो भी कार्य करेगा, उसका प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। अटाला मस्जिद के बाहर पहले बरामदा था, जिसका मूल स्वरूप बदलकर 65 दुकानें बना दी गई हैं। इसे अब मूल स्वरूप में लाया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37125907
Total Visitors
518
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This