आजमगढ़ : उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
# अनवार पब्लिक स्कूल का आया शत-प्रतिशत परिणाम, मिठाई खिलाकर जताई खुशी
अम्बारी।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
फूलपुर तहसील क्षेत्र के गोधना गांव स्थित अनवार पब्लिक स्कूल में सीबीएसई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। अनवार पब्लिक स्कूल गोधना के सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट आने पर इंटरमीडिएट के बच्चों को स्कूल के डायरेक्टर डॉ सोहराब सिद्दीकी ने उत्कृष्ट अंक पाने वालों छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

















