जौनपुर : अधिशासी अधिकारी अमित कुमार को दी भव्य विदाई

जौनपुर : अधिशासी अधिकारी अमित कुमार को दी भव्य विदाई

# नपं खेतासराय से पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के जीयनपुर हुआ स्थान्तरण

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               नगर पंचायत कार्यालय में तैनात अधिशासी अधिकारी अमित कुमार का स्थानांतरण गैर जनपद किए जाने पर मंगलवार को नगर पंचायत कर्मियों व नगर के संभ्रांतजनों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता व सभासद जगदंबा प्रसाद पांडेय ने विदाई समारोह में कहा कि पांच वर्षो के कार्यकाल में अमित कुमार ने शासन की मंशा के अनुसार जो कार्य किया उसकी चर्चा नगर के प्रत्येक वार्ड के लोग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर के दुकानदारों को ऋण उपलब्ध कराने, खुले में शौच मुक्त कराने के अलावा सभी वार्डों में हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य बेहद सराहनीय रहा। नगर पंचायत कर्मियों, सभासदों व प्रबुद्ध लोगों ने माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर विदा किया। इस मौके पर कविता श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पीयूष मथुरिया, प्रमोद यादव, बृजनाथ यादव, रमेश कुमार, शोभनाथ पाल, शमीम अहमद, राकेश यादव आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : अगस्त क्रांति दिवस पर सपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Next articleजौनपुर : काकोरी ट्रेन कार्यवाही ने क्रांतिकारी आंदोलन को दी नई दिशा- प्रो. शैलेन्द्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?