जौनपुर : अनमय बचाओ अभियान के तहत वानर सेना ने मांगा सहयोग

जौनपुर : अनमय बचाओ अभियान के तहत वानर सेना ने मांगा सहयोग

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
              अनमय बचाओ अभियान के तहत देवदूत वानर सेना की टीम ने आजाद सिंह व अंकित सिंह भवानीगढ़ के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में युवाओं ने अनमय बचाओ अभियान लिखा हुआ बैनर तथा एक डोनेशन बॉक्स लेकर क्षेत्र के विभिन्न मार्केटों कंधीकला, दिलशादपुर, पड़री, गांधीनगर, चेती रामनगर सहित दर्जनों से अधिक बाज़ारों में अभियान चलाया और लोगों से मदद करने की अपील किया।
इस संबंध में अंकित सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने इस अबोध बच्चें के इलाज हेतु मदद के तौर पर लाखों रुपये अर्जित किया, आगे भी प्रयास जारी है। इस अभियान में सूर्यजीत, सत्यम सिंह, सार्दुल सिंह सम्राट, मानवेन्द्र सिंह, भगत सिंह व मुशेटी सहित लोग शामिल रहे। बताते चलें कि सुल्तानपुर जनपद निवासी लगभग सात माह के मासूम अनमय को स्पाइनल मस्कुलर अट्रोपी नामक गम्भीर बीमारी है, जिससे वह जूझ रहा है जिसके इलाज के लिए लगभग सोलह करोड़ रुपये की आवश्यकता है। विभिन्न समाजसेवियों ने अनमय मदद की एक मुहिम चला रखी है।
Previous articleजौनपुर : मुख्यमंत्री के आगमन के चलते किया गया रूट डायवर्जन
Next articleआजमगढ़ : लेखपाल ने कास्तकारों से मांगी पांच हजार रुपये की रिश्वत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?