जौनपुर : अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में चुनाव कार्यालय पर हुआ रमेश सिंह का भव्य स्वागत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी रमेश सिंह का भाजपा नेता अनिल मोदनवाल के नेतृत्व में चुनाव कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद देर रात उनकी विजय यात्रा नगर में निकली। आगे-आगे डीजे पर कार्यकर्ता थिरकते रहे और उसके पीछे सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ताओं से घिरी खुली जीप में सवार विजयी प्रत्याशी रमेश सिंह निकले। इस दौरान जयश्रीराम के नारे लगातार गूंजते रहे।



















