जौनपुर : अनीता हास्पिटल में कल रक्तदान शिविर का आयोजन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विश्व रक्तदान दिवस पर अनीता हास्पिटल एवं लैप्रोस्किपी सेंटर एवं ब्लड बैंक के डायरेक्टर डाॅ अभिषेक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 जून को सुबह १० बजे हास्पिटल पर रक्तदान शिविर एवं एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें रक्तदान को लेकर जुड़ी तमाम तरह की भ्रांतियां पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।संगोष्ठी में इस बात पर विशेष जोर दिया जाएगा कि लोगों को रक्तदान के लिए किस प्रकार प्रोत्साहित किया जाए?


















