31.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : अन्न व वस्त्र दान देने से खुश होती है मानवता- शशि यादव 

जौनपुर : अन्न व वस्त्र दान देने से खुश होती है मानवता- शशि यादव 

# राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन के तत्वावधान में जरूरतमन्दों के लिए खिचड़ी भोज

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के इमामपुर गॉव स्थित राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों के लिए खिचड़ी भोज, अन्न व कंबल वितरण के कार्यक्रम का आयोजन कराया। संस्था की चेयरपर्सन शशि यादव ने सैंकड़ो लोगों को श्रद्धापूर्वक खिचड़ी भोज, नाश्ता व मुख मिष्ठान कराया। तदुपरांत, इस कपकपाती भीषण ठंड से ठिठुरते 501 जरूरतमंदों के बीच गेंहू तथा कंबल वितरित कराया।
बतौर मुख्य अतिथि शशि यादव ने कहा कि गरीब, असहाय, दिव्यांग व जरूरतमंदों को दिए जाने वाले अन्न व वस्त्र दान से मानवता खुश होती है।जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। रोजमर्रा की चीजों के अभाव से गुजर रहे असहायों की सेवा के लिए समाज के प्रतिष्ठित लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। वाइस चैयरमैन अभिषेक कृष्णा ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम ठंड से परेशान जरुरतमंदों के लिए आयोजित किया गया था। संस्था की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे। उन्होंने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार सौरभ यादव, ऑपरेशनल मैनेजर विशाल कृष्णा, चीफ ऑफ स्टाफ धीरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य फार्मेसी भानु प्रताप, अभिषेक सिंह, विजय बहादुर समेत सभी विभागों के एचओडी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37249584
Total Visitors
936
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This