जौनपुर : अपना दल एस को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपना दल एस जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग द्वारा अपना दल पार्टी एस की राज्य स्तरीय मान्यता देने पर खुशियां मिठाइयां बांट कर मनाई।पार्टी के पुराने कार्यकर्ता जगदीश पटेल व डॉ विजय चंद्र पटेल को अंगवस्त्र माला पहनाया सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस पप्पू माली ने पार्टी की राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए स्नेह श्रेय कार्यकर्ता को दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत पार्टी आज प्रदेश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई। अब समय आ गया है कि अपना दल यस पार्टी उत्तर प्रदेश में तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित हो गई है। अब हमारे पार्टी का लक्ष्य है कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2024 तक दूसरे नंबर की पार्टी के रूप में स्थापित हो जाए इसके लिए हम सब कार्यकर्ता को अपने राष्ट्रीय नृत्य के निर्देशानुसार संगठन को और मजबूत बूथ स्तर तक पहुंचाना होगा। हर बूथ पर हमारे अपना दल के कम से कम 25 कार्यकर्ता बन जाना है तभी हम 2024 में दूसरे नंबर की पार्टी के रूप में स्थापित कर सकते हैं। आने वाला 7 तारीख से अपना दल एस पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने जा रही है। इस सदस्यता अभियान में पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अपना दल एस पार्टी की सदस्यता दिलाना होगा।

















