जौनपुर : परिचित की बेटी को बेचने की महिला ने रची साजिश, हुई नाकाम

जौनपुर : परिचित की बेटी को बेचने की महिला ने रची साजिश, हुई नाकाम

# तीन लाख में लड़की बेचने की कोशिश नाकाम

# लड़की के परिजनों ने आरोपी को जमकर पीटा

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला द्वारा अपने परिचित की लड़की को तीन लाख में बेचने की कोशिश नाकाम हो गई है।तहसील गेट पर बुधवार को ऐन मौके पर परिजन पहुंच गये और महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला की पिटाई होते देख दलाल भाग गया। इस प्रकार महिला के हाथ से परिजनों ने बेटी को मुक्त कराया।
कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की लड़की को दूर का रिश्ता बनाकर एक महिला ने उक्त लोगों से परिचय बना लिया।उक्त महिला लड़की को अपने घर बुलाई थी। इसी बीच महिला ने लड़की का सौदा तीन लाख में तय कर लिया।मंगलवार को बेचने के लिए लेकर मछलीशहर आयी थी।खरीददार को स्थानीय कस्बे में बुलाया गया था। लड़की के परिजनों को किसी तरह मामले की भनक लग गई। सूचना मिलते परिजन मछलीशहर पहुंचें और महिला को तहसील के सामने पकड़कर पिटाई शुरू कर दिये तो भीड़ जुट गई। इसी बीच ग्राहक मौक़ा देखकर फरार हो गया। लोगों नें लड़की को महिला के चंगुल से मुक्त कराकर परिजनों के हवाले  किया। इस सम्बंध मे प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय से दूरभाष पर जानकारी ली तो घटना संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।
Previous articleजौनपुर : वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव का निधन, पत्रकरो में शोक की लहर
Next articleजौनपुर : शिक्षक पुत्र का लोअर पीसीएस में चयन, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?