जौनपुर : अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया सदर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 मंगलवार की अपराह्न अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार ने सदर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरिक, शस्त्रागृह, कार्यालय के अभिलेख, हवालात, महिला हेल्पडेस्क व थाना इमारत का जायज़ा लिया गया। थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण से शस्त्रों को खोलवाया गया एवं साफ-सफाई की चेकिंग की गयी। हिस्ट्रीशीटरों व सक्रिय अपराधियों की चेकिंग तथा रजिस्टर में प्रविष्टि अंकित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आगामी चुनाव के दृष्टिगत क्रिटिकल/बल्नरेबल मतदान केंद्रों का भ्रमण किए जाने व अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।