जौनपुर : अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुटहन थाने का निरीक्षण
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डाॅ संजय कुमार ने शनिवार को देर शाम खुटहन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच की तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान वे समस्याओं से भी अवगत हुए।

















