जौनपुर : अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत सोइथाखुर्द गांव के नहर के समीप से पुलिस ने अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपित को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि लोनिया पट्टी गांव निवासी राम अवतार प्रजापति डेढ़ माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था।

वह किशोरी पर जबरन विवाह करने का दबाव भी बना रहा था। पीड़िता की माता की तहरीर पर उसके खिलाफ थाने में अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह दबिश देने लगी। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर नहर के पास घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

















