जौनपुर : अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
स्थानीय पुलिस ने अपहृत किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव, एसआई विजय शंकर सिंह व उनके सहयोगी पुलिस जवानों ने इसी थाना क्षेत्र के एक गांव से गत वर्ष सात अगस्त को अपहृत किशोरी को मंगलवार की शाम खुटहन चौराहा के बरामद कर आरोपित पवन बिंद निवासी ग्राम बीवीपुर (जमदहां) थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर लिया।

















