जौनपुर : अपहृत युवक को पुलिस ने पौन घण्टे में कराया मुक्त

जौनपुर : अपहृत युवक को पुलिस ने पौन घण्टे में कराया मुक्त

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                      क्षेत्र के कलापुर से बुधवार की देर शाम एक युवक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर खेतासराय पुलिस सक्रिय हो गई। घटना के 45 मिनट बाद खुटहन पुलिस की मदद से स्थानीय पुलिस ने अपहृत युवक को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया।
जानकारी के अनुसार कलापुर गांव निवासी दीपक प्रजापति पुत्र दिहल प्रजापति मैरवां गांव के अपने साथी के साथ कलापुर चौराहे पर समोसा की दुकान पर पहुंचा। वहां पहले से एक स्कार्पियो खड़ी थी। दीपक को बाइक से उतरते ही स्कार्पियो सवार लोगों ने उसे जबरन खींचकर स्कार्पियो में बैठाकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए परिजनों को दी। सूचना मिलते ही खेतासराय थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। और स्कार्पियो का पीछा करते हुए खुटहन पुलिस को सूचना दी। पुलिस से घिरता देख बदमाश युवक की पिटाई करने के बाद रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय का कहना है कि मामला प्रेम प्रपंच का है। युवक को सकुशल मुक्त करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : उचित दर विक्रेताओं संग डीएम ने किया बैठक
Next articleक्या भविष्य की सांस्कृतिक आहट है “बुलडोजर” ?
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?