जौनपुर : अपील ! जिला प्रशासन मतगणना सबसे पहले पोस्टर बैलेट का कराएं- श्यामलाल पाल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के संगठन द्वारा जौनपुर के मतगणना प्रभारी सपा प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल ने सपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहा जिस तरह भाजपा सरकार में लोकतंत्र खत्म करने की साजिश की जा रही है और प्रदेश के विभिन्न जिलों मे जिस तरह ईवीएम मशीन पकड़ी जा रही है और जिस तरह शासन से जिलाधिकारी को फोन किया जा रहा है उससे कहीं ना कहीं यह महसूस हो रहा है भाजपा सरकार हार के डर से कोई भी असंवैधानिक कदम उठाने जा रही है इसलिए हमारा जौनपुर के चुनाव अधिकारी जिलाधिकारी से मांग है कि यहां की मतगणना सबसे पहले पोस्टर बैलेट का कराएं और उसके बाद ईवीएम मशीन का कराया जाए।



















