जौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग, मड़हा समेत गृहस्थी का सामान जला

जौनपुर : अबूझ कारण से लगी आग, मड़हा समेत गृहस्थी का सामान जला

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के सोंगर गांव में मंगलवार को वजीर अहमद के मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों को आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया। वजीर अहमद और उसके परिवार के लोग सुबह गांव में किसी के यहां गए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद मड़हे से आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोग शोर मचाते बुझाने के लिए दौड़े। मड़हे में आग लगने की जानकारी होने पर वजीर अहमद का परिवार भी पहुंचा। जब तक आग बुझाई जाती सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
Previous articleसुल्तानपुर : कवि मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’ को संस्कार भारती ने किया सम्मानित
Next articleजौनपुर : अंगूठा लगवाकर अनाज न देने पर कोटेदार पर हुआ मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?