जौनपुर : अमरावती चौक के सौंदर्यीकरण के लिए डीएम ने किया सम्मानित
जौनपुर। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 नगर के मुख्य चौराहों में से एक जेसीज चौक जो अब अमरावती चौक के नाम से जाना पहचाना जाता है उसका सौन्दर्यीकरण अमरावती ग्रुप ने कराया। जो इस समय बड़ी चर्चाओं में है। जौनपुर की पहचानों में से एक है गज सिंह की मूर्ति जो शाही पुल पर स्थापित है उसी मूर्ति की भांति एक मूर्ति अमरावती चौक पर लगाई गई है। सौंदर्यीकरण के पूरा होने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अमरावती ग्रुप के प्रतिनिधि ईशान मिश्रा को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
बताते चलें कि नगर के विभिन्न चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण तत्कालीन जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने जिले के प्रतिष्ठित जनों के माध्यम से करा कर समूचे नगर को चमाचम कर दिया था। उसी कड़ी में तत्कालीन जेसीज चौक के सौन्दर्यीकरण की जिम्मेदारी अमरावती ग्रुप को दी गई थी। अमरावती ग्रुप के चेयरमैन रजनीकांत मिश्रा “बब्लू भईया” ने अमरावती चौक का सौन्दर्यीकरण जिले के नक्शे को ग्लोब के माध्यम से प्रदर्शित कराया था जिसका पुनः सौंदर्यीकरण कराया गया। जिसमें लाल पत्थर का उपयोग किया गया है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जौनपुर का प्रतीक चिह्न गज सिंह को दिखाया गया है जो 20 फिट ऊंचे पत्थर के खंभे पर लगाया गया है। सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि यह लाल पत्थर राजस्थान से मंगाया गया है।