जौनपुर : अमृत महोत्सव पर किया पौधारोपण, बांटे शिक्षण सामग्री

जौनपुर : अमृत महोत्सव पर किया पौधारोपण, बांटे शिक्षण सामग्री

# जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया कार्यक्रम का आयोजन

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  व्यक्तित्व विकास की संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा शनिवार को सबरहद गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में अमृत महोत्सव पर पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में 75 पौधे लगाए गए। विद्यालय के छात्रों ने संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बच्चों ने तिरंगा के साथ विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने छात्रों के साथ देशभक्ति के विषय पर चर्चा की। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने विद्यालय के पठन पाठन की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष एखलाक खान, जीशान नईम, सरफराज इराकी, शाहिद अंसारी, मुराद अली, सेराज आतिश, विनायक गुप्ता, अब्दुर्रहमान खान आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत आज़ादी के नारों से गूंजा कस्बा
Next articleजौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?