जौनपुर : अराजकतत्वों ने स्कूल में की तोड़फोड़

जौनपुर : अराजकतत्वों ने स्कूल में की तोड़फोड़

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                     क्षेत्र अंतर्गत सीधा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। जिससे दिव्यांग शौचालय का दरवाजा, कुर्सियां और इंडिया मार्का हैण्डपम्प क्षतिग्रस्त हो गया। प्रधानाध्यापक ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने में तहरीर दी है।

आंबेडकर जयंती और गुड फ्राईडे के चलते दो दिन स्कूल बंद था। शनिवार की सुबह प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार गुप्ता स्कूल पहुंचे तो स्कूल में तोड़फोड़ देख हैरत में पड़ गए। स्कूल में रखी तीन कुर्सियां, दिव्यांग बच्चों के लिए बना शौचालय का दरवाजा, कैम्पस में लगा इंडिया मार्का हैण्डपम्प, टोंटी आदि क्षतिग्रस्त मिला। इसी तरह बीते वर्ष मार्च के दूसरे सप्ताह में अराजकतत्व विद्यालय का ताला तोड़कर मिडडे मील का अनाज, रजिस्टर, फावड़ा आदि सामान उठा ले गए थे। साल भर में दूसरी बार स्कूल में हुई तोड़फोड़ से स्कूल के अध्यापक सकते में हैं।
Previous articleजौनपुर : अभाकाम ने किया राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश वर्मा का स्वागत
Next articleजौनपुर : हत्या के प्रयास के आरोपी की रहस्यमय स्थिति में मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?