जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

जौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मडवां मोहिद्दिनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना में दोनो पक्षों से उक्त गांव निवासी एक पक्ष से अस्तित्व यादव (19) पुत्र महेन्द्र यादव, निर्मला (40) पत्नी महेन्द्र एवं दूसरे पक्ष से प्रेमा देवी (60) पत्नी उदयराज, अनीता देवी (38) पत्नी लक्ष्मी शंकर व रोहित यादव (25) पुत्र दूधनाथ यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी विनोद (47) पुत्र इंद्र जीत को जमीनी विवाद को लेकर पडोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : डॉ पालीवाल ने किया सिराज-ए-हिंद का नाम रोशन
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में युवक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?