जौनपुर : अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध असलहे के साथ युवक गिरफ्तार

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज कृष्णा कुमार सिंह के नेतृत्व में सुजानगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दीपक गौतम पुत्र राजकुमार गौतम निवासी कूढा थाना सिकरारा को मुस्तफाबाद पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। जिसके पास से नाजायज देशी रिवाल्वर 32 बोर तथा जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleप्राणिमात्र में ईश्वर का दर्शन है सबसे बड़ा धर्म
Next articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों मे मिला कंडक्टर का मिला शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?