जौनपुर : अवैध चायनीज मांझा बेचने वाला माल सहित किया गिरफ्तार
मुंगरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 प्रतिबंधित चायनीज मांझा की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर प्रवीण कुमार जायसावाल पुत्र विरेन्द्र कुमार जायसवाल निवासी स्टेशन रोड कमालपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर के स्टेशन रोड स्थित उसके पतंग-परेती की दुकान से लगभग 70 अदद बड़ी रील अवैध चायनीज मांझा लगभग 30 किलोग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।