अवैध खनन देख किसी ने एसडीएम को सूचना दी कि केराकत ब्लाक क्षेत्र के सोहनी गांव के पाल बस्ती के पास एक जेसीबी से अवैध रूप से मिट्टी खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए और एक जेसीबी मशीन और ढुलाई में लगे 4 ट्रैकटर सीज कर कोतवाली उठा ले गए। उससे पहले एसडीएम की गाड़ी आते देख जेसीबी और ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गए। पुलिस मिट्टी खनन कराने और करने वाले की तलाश कर रही है।