समाज को जागरूक करने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका- डॉ जेपी दूबे
# सोशल मीडिया पर अपील का हुआ जबरदस्त असर, 40 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
संचार क्षेत्र में क्रांति आने के बाद से सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जिसका नतीजा रहा कि 40 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रभाव से समाज में तेजी से बदलाव हो रहा है और तमाम भ्रांतियां व मिथक टूट रहे हैं उक्त बातें आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर के डायरेक्टर डॉ जेपी दूबे ने “तहलका 24×7” से विशेष बातचीत में कही।
# “तहलका 24×7” और डॉ जेपी दूबे की अपील लाई रंग..
अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस पर पुरानी बाजार स्थित आरके हॉस्पिटल एंड ब्लड कंपोनेंट सेंटर पर रिकॉर्ड तोड़ रक्तदान हुआ और एक दिन में कुल 40 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। बताते चलें कि “तहलका 24×7” के माध्यम से ब्लड बैंक के निदेशक डॉ जेपी दूबे ने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की थी। डॉ दूबे ने बताया कि ब्लड बैंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के पहले रक्तदान पखवाड़ा चलाया गया, जिसके तहत सैकड़ों रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया जिन्हें डॉ दूबे ने स्मृतिचिन्ह एंव अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।



















