जौनपुर : असंतुलित होकर गड्डे में गिरने से बाइक सवार महिला की मौत

जौनपुर : असंतुलित होकर गड्डे में गिरने से बाइक सवार महिला की मौत

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिद्दीनपुर पेट्रोल पंप के समीप अंसतुलित बाइक गड्डे में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया‌। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू गांव निवासी रीता देवी (45) पत्नी गोविंद पासवान मंगलवार की सुबह अपने पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से विजेथुआ महावीर धाम दर्शन करने करने गई थी। दोपहर को घर लौटते समय सराय मोहिद्दीनपुर पेट्रोल पंप के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्डे में जा गिरी। जिसमें रीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से किया चर्चित दरोगा के बदसलूकी की शिकायत 
Next articleजौनपुर : श्रीराम- केवट लीला मंचन देख दर्शक हुए भावविभोर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?