जौनपुर : आईटीबीपी जवानों ने किया चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर रूट मार्च

जौनपुर : आईटीबीपी जवानों ने किया चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर रूट मार्च

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                विधानसभा चुनाव को देखते हुए आईटीबीपी जवानों ने रविवार को क्षेत्र भ्रमण कर रूटमार्च किया। लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में निकले जवानों के साथ थानाध्यक्ष मयफोर्स उपस्थित रहे।

रविवार की दोपहर में आईटीबीपी के जवान थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय और खेतासराय थाने की पुलिस के साथ निकल पड़े। थाना क्षेत्र के जैगहाँ, जमहाँ, सीधा, समेत अलग- अलग गांवों में रुट मार्च कर शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील किया। इस दौरान एसओ श्री प्रकाश राय ने लोगों से कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी लोग वोट डालेंगे। किसी से डरने या किसी के दवाब में आने की जरुरत नहीं है। कोई भी दिक्कत या परेशानी होती है तो पुलिस को बताएं। कानून को हाथ मे लेने वालों खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने लगाया वैक्सीनेशन कैंप
Next articleजौनपुर : लोगों के दिलों में आज भी राज करते हैं बापू- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?