जौनपुर : आगलगी से एक मवेशी की मौत दो झुलसे

जौनपुर : आगलगी से एक मवेशी की मौत दो झुलसे

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  मंगलवार की शाम क्षेत्र के गुरैनी दलित बस्ती में एक पशुशाला में आग लगने से एक गाय की मौत हो गई जबकि दो मवेशी झुलस गए।

जानकारी के अनुसार गुरैनी दलित बस्ती निवासी फिरतु की पशुशाला में आग लग गई। आग लगने से उसमें बंधी गाय झुलस कर मर गई जबकि एक बछिया व एक भैंस झुलस गई। आग बुझाने में फिरतु और उसका पुत्र कुलदीप भी मामूली रूप से झुलस गया। आग लगने का कारण धुँआरा करना बताया जा रहा है। मामले की सूचना तहसीलदार को दी गई है।
Previous articleजौनपुर : आदर्श आँगनबाड़ी केन्द्र पर जल्द रिलीज होगी डाक्यूमेंट्री फिल्म
Next articleजौनपुर : बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?