जौनपुर : आजादी अमृत महोत्सव ! चित्रों पर चढ़े देशभक्ति के रंग
# सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में सरकार के मंशानुरूप आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 107 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें छात्रों का दबदबा कायम रहा।

कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा कॉलेज परिसर में स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया, इसके पश्चात झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान एवं झंडा गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने एक से एक पेंटिंग एवं स्लोगन बनाया और विभिन्न प्रकार के पेंटिंग पर छात्र- छात्राओं के भावनाओं के रंग चढ़े हुए थे।


















