जौनपुर : आज दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित 

जौनपुर : आज दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित 

# विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से की है सहयोग की अपील 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                 प्रसाद तिराहा से रामघाट के समीप तक एनएच रोड चौड़ीकरण के कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 132/33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र हुसैनाबाद, जौनपुर से निर्गत 33/11 केवी सिपाह एवं 33/11 केवी अहियापुर से पोषित 11 केवी टाउन फीडर चौकिया की विद्युत आपूर्ति आज दिन 12ः00 बजे से 03ः00 बजे बाधित रहेगी। इस दौरान 33/11 केवी सिपाह एवं 11 केवी टाउन फीडर चौकिया पोषित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग ने अनुरोध किया है कि विद्युत कटौती अवधि में अपना सहयोग प्रदान करें। उक्त आशय की जानकारी शुभेन्दु शाह अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय ने दी।
Previous articleगोंडा : गैर इरादतन हत्या के मामले में मां को सात साल सश्रम कारावास की सजा
Next articleआजमगढ़ : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सगे भाई-बहन की मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?