जौनपुर : आठ दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन, 500 कैडेट्स हुए शामिल

जौनपुर : आठ दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन, 500 कैडेट्स हुए शामिल

सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  315 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 96 यूपी बटालियन एनसीसी का आठ दिवसीय कैंप का आयोजन बुधवार को राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ में हुआ है। कैंप में विभिन्न स्कूल-कालेजों के लगभग 500 बालक एवं बालिका कैडिट ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कैडेट को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण मिलेगा।

बुधवार को कैंप का शुभारंभ निर्देश देते हुए कर्नल गिरीश शाह ने किया। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान कैडेटों को मानचित्र अध्ययन, शस्त्रों का खोलना, जोड़ना, लाइन लेआउट, शस्त्र प्रशिक्षण, समाज सेवा, अनुशासन का महत्व, राष्ट्र निर्माण में कैडेटों की भूमिका सैन्य इतिहास अनुशासन का महत्व सहित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जाएगी। मेजर दिलीप सिंह ने कहा कि एनसीसी सैन्य विभाग का ही एक अभिन्न अंग है। इससे कैडेटों में देश एवं समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है। कैरियर निर्माण में भी एनसीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कैंप में सूबेदार मेजर एम बहादुर बसनेट, कैप्टन सत्य प्रकाश सिंह, लेफ्टिनेंट ओम प्रकाश, प्रथम अधिकारी रमेश चंद्र सिंह, द्वितीय अधिकारी इंद्रमणि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Previous articleगाजीपुर : खड़ी बस से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, बाइक सवार तीन घायल
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?