जौनपुर : आदर्श श्रीवास्तव बनाएं गए युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष
# युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कार्य के प्रति लगन देख दी जिम्मेदारी
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
आगामी चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टी अपनी रणनीति तैयार करके जीरो ग्राउंड पर काम करना शुरु कर दी है। चुनाव में पूरी दमखम दिखाने के उम्मीद से बूथ स्तर पर कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी देने का काम कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी हर बूथ जीतने के नियति से पुरजोर कोशिश करने में जुटी हुई है। जिसके लिए कार्यकर्त्ताओं को तैयार कर रही है। उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की मण्डल कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें कस्बा निवासी बीजेपी के युवा नेता आदर्श श्रीवास्तव को युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनाकर नई जिम्मेदारी दी है।

आपको बता दें कि कस्बा के सोंधी वार्ड निवासी उक्त श्रीवास्तव बचपन से ही भारतीय जनता पार्टी के विचाराधारा से जुड़े रहे। उसके नीतियों पर चलते हुए अपनी राजनीतिक सफर की शुरू की है। जिसमें जिम्मेदारी के तौर पर युवा मोर्चा में मण्डल महामंत्री के रूप दायित्व मिला था। मेरे कार्य के प्रति लगन व निष्ठा देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के उच्च नेताओ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। मण्डल अध्यक्ष बनने के बाद सुख -चिंतकों में खुशी का लहर छा गया। विभिन्न माध्यमों से लोग बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

















