35.6 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : आधार अपडेट के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान

जौनपुर : आधार अपडेट के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की एक बैठक विकास भवन सभागार जौनपुर में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने अपील किया कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार अपडेट जरुर कराये।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके, इसके लिए विशेष आधार कैंपो का आयोजन किया जा रहा है, जैसा कि हम जानते है की आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।
आधार में एक ख़ास फीचर है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है। विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखे। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपना आधार अपडेट जरुर कराये. आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण (PoA) और पहचान का प्रमाण(PoI) लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराये, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये है. आप अपने पते का प्रमाण (PoA) और पहचान का प्रमाण (PoI)   https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते है जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है, अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए  https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन करें. आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
जौनपुर में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 330 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं।इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 27687 नए आधार नामांकन और लगभग 32469 आधार अपडेट किए हैं।उत्तर प्रदेश में इस समय फैमिली आईडी बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधाएं निवासियों को दी जा सकेंगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37418519
Total Visitors
381
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This