जौनपुर : आनलाइन धोखेबाज ने उड़ाई मोटी रकम
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव स्थित युनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा से साइबर फ्राड करते हुए एक अनजान व्यक्ति ने पीड़ित के खाते से 29091 रूपए पार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस व बैंक के शाखा प्रबंधक को दी।बताते चलें कि सुजीत कुमार साहू पुत्र राम जतन साहू निवासी गोड़िला फाटक शाहगंज का खाता स्थानीय बैंक की शाखा में है।

















