जौनपुर : आपसी प्रेम व एकता का प्रतीक है होली का त्याेहार- माया टंडन
# सुर संगम परिवार का होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिले की बहुचर्चित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सुर संगम परिवार का होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन साथ में पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, विशिष्ट अतिथि के रूप में सामजसेवी अशोक सिंह रहे।होली पर्व भाईचारा एवं समरसता का त्योहार है। इस पर्व पर लोग सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं।यह बात बुधवार को होली मिलन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा। होली मिलन समारोह का आयोजन सुर संगम परिवार द्वारा किया गया।

समाजसेवी अशोक सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि होली बुराई पर अच्छाइयों की विजय का त्योहार है। हमें इसकी अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए। कार्य्रकम की अध्यक्षता कर रहे रवि श्रीवास्तव ने वहां मौजूद लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि इस देश के पर्व आपसी प्रेम व सद्भाव के प्रतीक हैं। हमें खुशी है कि यहां पर सभी समुदाय के लोग आए हुए हैं और कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। सुर संगम परिवार के लोगो ने जमकर फूलो की होली खेलकर होली के त्यौहार का खूब आंनद उठाया।संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चो का फैशन शो एवं डांस की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें इशिता श्रीवास्तव प्रथम और राजनंदनी शुक्ला ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।वहीं सिंगिंग प्रतियोगिता में डॉ संजय श्रीवास्तव ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वेस्ट कपल प्रतियोगिता में भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ व सुषमा सेठ ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।



















