जौनपुर : आमने-सामने ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल

जौनपुर : आमने-सामने ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास बीती रात दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें एक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरे चालक व खलासी को गंभीर चोट आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एंव घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
सूचना के अनुसार एक ट्रक हरियाणा से माल लादकर वाराणसी के रामनगर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सामने से आ रहा था। वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक के चालक पंकज उपाध्याय (30) पुत्र प्रेमचन्द उपाध्याय का शव ट्रक के साथ चिपक गया। पुलिस ने जेसीबी से उसका शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे ट्रक के चालक इरफान पुत्र लियासत निवासी सकेरा जनपद हरदोई तथा खलासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Previous articleमजदूर दिवस पर विशेषांक ! मजदूर जिसकी कभी भी मजबूरी ना हो पाई दूर..
Next articleजौनपुर : धर्मान्तरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?