जौनपुर : आरके इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल कालेज ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर : आरके इंस्टीट्यूट पैरामेडिकल कालेज ने निकाली तिरंगा यात्रा

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सभी संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में नगर के अयोध्या मार्ग स्थित आरके इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ जेपी दूबे ने बताया कि संस्थान में ध्वजारोहण के पश्चात एक विशाल तिरंगा यात्रा निकली गई। कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए देशभक्ति के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा अयोध्या मार्ग स्थित आरके इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज से प्रारम्भ होकर जेसीज चौक, मेन रोड, कोतवाली चौक, एराकियाना चौक, पुराना चौक, घासमंडी चौराहा, पुरानी बाजार, आजमगढ़ रोड होते हुए कालेज परिसर में समाप्त हुआ।

इस दौरान डॉ सूर्यभान, डॉ अस्थाना, डॉ विपिन यादव, डॉ वसीम, सैफ अली खान, संतोष यादव समेत कालेज के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हुआ 100 फीट के ध्वज का लोकार्पण
Next articleजौनपुर : थानाध्यक्ष सुरेरी समेत चार पुलिस कर्मियों को शौर्य सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?