जौनपुर : आल इंडिया शब्बेदारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 कल्लू मरहूम इमामबाड़ा में शनिवार की रात अंजुमन तंजीमे अजाए हुसैन की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी में बीस से ज्यादा अंजुमनों ने नौहों से कर्बला के शहीदों को अकीदत पेश की। अल विदाई मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह निकाला गया। अंजुमन अब्बासिया फैजाबाद अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया।
शब्बेदारी का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ। सोजखानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवा ने पढ़ी। पेशखानी शोहरत व एहतेशाम जौनपुरी व जेना जफराबादी ने पेश किया। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद इंतजाम हैदर जैदी ने कहा कि इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों की शहादत पर लोग नजराना-ए-अकीदत पेश करते हैं।
अंजुमन गुंचए अब्बासिया बाराबंकी, मुहिब्बाने हुसैन लखनऊ, नकविया इलाहाबाद, हैदरी बनारस, कारवानए कर्बला बनारस, अंजुमन अब्बासिया फैजाबाद व काशिफ ककरौलवी मुजफ्फरनगर के साथ शहर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। रविवार की शाम मौलाना महफूजुल हसन खां ने अलविदाई मजलिस की तकरीर की। संचालन अर्शी वास्तवी व अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना अकेला व कंवीनर सकलैन अहमद खां, तहसीन शाहिद ने शुक्रिया अदा किया।
शब्बेदारी में हसीन अहमद खां, सैयद तनवीर जाफरी, सैयद इब्ने हसन शहजादे, मिर्जा अहमद मेंहदी, वजीरूल हसन खां , मिर्जा हसीन मेंहदी, तहजीबुल हसन खां व मीडिया प्रभारी अजादार हुसैन का रहा। इस मौके पर सै. अहसन अब्बास नकवी, मोहम्मद अब्बास हैदर, अमन पठान, नशफी खुशनूद, नजफी, सभासद शबी हैदर सदफ, सैयद शोएब जैदी, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी मौजूद रहे।