जौनपुर : आज़ादी के अमृत महोत्सव पर पत्रकारों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

जौनपुर : आज़ादी के अमृत महोत्सव पर पत्रकारों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               सम्पूर्ण भारत देश की आज़ादी के जश्न में डूबा हुआ है। जगह- जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर आज़ादी का अमृत महोसत्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय कस्बा खेतासराय में शाहगंज पत्रकार संघ की तहसील इकाई के द्वारा खेतासराय में पत्रकार आनंद सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों ने नगर में तिरंगा बाइक रैली निकाल कर आज़ादी अमृत महोसत्व मनाया।

पुरानी बाजार स्थित आर्य समाज मन्दिर के समीप प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शनिवार की शाम 4 बजे एकत्र हो गए। जहां से बाइक से तिरंगा रैली निकाली गई। जो नगर के पुरानी बाजार होते हुए डोभी मोड़ स्टेट बैंक पहुँचा। वहां से पुनः वापिस मुख्य मार्ग होते हबीब हॉस्पिटल से होते हुए स्टेशन पहुँचा। वहां से होते हुए खुटहन मार्ग स्थित पीएचसी सोंधी वहां से प्रारम्भ स्थान पर आकर समाप्त हो गया। इस दौरान सैय्यद तारिक, श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, मोनू श्रीवास्तव, औरंगजेब खान, मो. अफ़ज़ल व राकेश शर्मा निशानाथ, प्रेम यादव, अजय श्रीवास्तव, आमिर कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे। रैली का संचालन पत्रकार अज़ीम सिद्दीकी ने किया।
Previous articleजौनपुर : बाइकों की टक्कर में दो घायल, एक की हालत नाजुक
Next articleशहीद बाबू गंगा सिंह को नहीं जानती पूर्वांचल की नई पीढ़ी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?