जौनपुर : इंद्र मेघवाल की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

जौनपुर : इंद्र मेघवाल की हत्या के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गांव में सामाजिक न्याय यात्रा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकालकर इंद्र कुमार मेघवाल को इंसाफ दिलाने की मांग की। बताते चले की राजस्थान के जालौर में एक दलित समुदाय के बालक (छात्र) इंद्र कुमार मेघवाल के द्वारा शिक्षक के पानी के मटके से पानी पी लेने पर भैरवी से शिक्षक द्वारा पीटा गया था।
इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई थी। जिसके विरोध में गोड़िला फाटक बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। मृत बच्चे को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। दोषी शिक्षक को कड़ी सजा देने की मांग की गई।
गोडिला गांव से इंद्र मेघवाल के हत्यारे को फाँसी दो, इंद्र मेघवाल को न्याय दो न्याय दो नारे लिखे बैनर व पोस्टर के साथ भ्रमण किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव उर्फ विक्की, समाजसेवी मनोज यादव, अभिषेक भारती, इन्दल भारती, पंकज भारती, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
Next articleजौनपुर : बेटे ने दो लोगों पर लगाया माता-पिता को अगवा करने का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?