जौनपुर : इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों को बांटी छतरियाँ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
इनरव्हील क्लब जनकल्याण करने के दृष्टिकोण से कार्य करता है। जनकल्याण के लिए समर्पित फुटपाथ पर जीविका उपार्जन के लिए गरीब तबके के लोग जिनके पास छत नहीं है। वह गर्मी एवं मानसून से बचाव हेतु खुद को प्लास्टिक से ढकने की कोशिश कर रहे हैं। मोची, सब्जी वाले व अन्य जरूरतमंद लोगों को इनरव्हील क्लब ने निःशुल्क बड़े आकार की छतरियाँ जेसीज चौराहा एवं लाइन बाजार में वितरित किया।

















