35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेंड एक्ट एंव निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर : इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेंड एक्ट एंव निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा लाये जा रहे इलेक्ट्रिसिटी (अमेण्डमेंड) एक्ट 2021 एंव निजीकरण के विरोध में देश के 15 लाख विद्युत कर्मियों के साथ आज जनपद जौनपुर के सभी विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदाकर्मी द्वारा मौजूदा महामारी को ध्यान में रखते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सांय 4 बजे से 6 बजे तक ध्यानाकर्षण विरोध प्रदर्शन किया गया।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 संसद में रखने और पारित करने का एलान किया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज देशव्यापी प्रर्दशन आयोजित किए गये है। अगर इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेंड एक्ट वापस नहीं लिया जाता है तो आगामी 3 अगस्त 21 को उत्तरी क्षेत्र, 4 अगस्त को पूर्वी क्षेत्र, 5 अगस्त को पश्चिमी क्षेत्र एवं 6 अगस्त को दक्षिणी क्षेत्र के बिजली कर्मी दिल्ली में श्रम शक्ति भवन पर सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है।
सरकार द्वारा बिजली कर्मचारियों इलेक्ट्रिसिटी अमेण्डमेंड एक्ट 2021 वापस नहीं लिया गया तो 10 अगस्त 2021 को एक दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। उपरोक्त विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ई. बिनोद गुप्ता और संचालन निखिलेश सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ई. राम अधार, ई. एसके सिंह, ई. रवीन्द्र पासवान, ई. अभिषेक केशरवानी, मनीष श्रीवास्तव, संजय यादव ने अपने विचार व्यक्त किये तथा धरना प्रर्दशन में ई. एके सिंह, ई. गुलाब, अशोक मौर्या, अश्वनी श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संजय वाल्मिकी, कामता यादव, अनिल सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, विनोद यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117161
Total Visitors
595
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बाराती गाड़ियों पर मनबढ़ों ने किया हमला, तोड़ी गाड़ियां एक घायल

बाराती गाड़ियों पर मनबढ़ों ने किया हमला, तोड़ी गाड़ियां एक घायल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This