जौनपुर : उचक्कों ने ट्रेनयात्री के 6 लाख के आभूषण को किया पार

जौनपुर : उचक्कों ने ट्रेनयात्री के 6 लाख के आभूषण को किया पार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 बेटी की शादी के लिए मुंबई से कमाकर घर लौट रहे यात्री को झांसा देकर उचक्कों ने बैग में रखे लाखों के जेवरात पार कर दिया। घटना सोमवार की बताई जाती है। घर पहुंचकर बैग खोला तो नीचे से कटी बैग देख उनके होश उड़ गये। पीड़ित ने मंगलवार को स्थानीय जीआरपी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां गांव निवासी लक्ष्मी नारायण पांडे पुत्र काशीनाथ मुंबई में अपना कारोबार करते हैं।

जो बिटिया की शादी के लिए मुंबई से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। रविवार को वह गोदान एक्स्प्रेस ट्रेन में B2 बोगी में सवार हुए। आरोप है कि ट्रेन सोमवार को जौनपुर स्टेशन पर रुकी जहां छह सात की संख्या में युवक बोगी में सवार हुए। शाहगंज स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने से पूर्व वह अपने सामान गेट पर लाने लगे जिसमें युवकों ने उनकी मदद करने के नाम पर उनके बैग आदि गेट तक पहुंचाया। इस बीच उचक्कों ने बैग काटकर उसमें रखे जेवरात पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार बैग में उनकी बेटी की शादी में देने के लिए और पत्नी के जेवर थे जिनकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक थी।
Previous articleजौनपुर : सड़क हादसे में चालक समेत आठ मेडिकल के छात्र घायल
Next articleजौनपुर : रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट में तीन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?