जौनपुर : ऊमरवैश्य समाज की सुनिश्चित हो राजनीतिक भागीदारी- कपिल मुनि

जौनपुर : ऊमरवैश्य समाज की सुनिश्चित हो राजनीतिक भागीदारी- कपिल मुनि

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             ऊमरवैश्य समाज सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बनाएं रखे और साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपने बच्चों को प्रेरित करें। उक्त बातें कटरा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में ऊमरवैश्य कार्यकर्ता सम्मेलन में ऊमरवैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि ने स्वजातीय लोगो के बीच कही।उन्होंने कहा कि उमरवैश्य समाज की राजनीति मे भागीदारी बढ़- चढ़कर होनी चाहिये जिससे समाज मे राजनैतिक जागरूकता बनी रहे। उन्होने सरकार से उमरवैश्य समाज को उचित प्रनिधित्व देने की मांग की।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री श्यामधर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर साव, जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ऊमरवैश्य, विश्वामित्र गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, डॉ राकेश, राजकुमार, अनिल, आशीष व आयोजक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू )ने उमरवैश्य समाज को आगे बढ़ाने की पुरजोर वकालत की। आगामी 28 अप्रैल को होने वाले गया जगन्नाथ स्वामी जी के महाप्रसाद वितरण को सकुशल संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद तथा संचालन क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार (राजू ) ने किया। इस अवसर पर राजकुमार नेता, संगम लाल, अमित कुमार, घनश्याम डॉ पहलाद, अनंता, संदीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, गणेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, विजय, लक्ष्मी चंद्र गुप्ता, भूरे, संतोष गुप्ता, वीरू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, गोलन गुप्ता, विनोद आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : आज होगा संस्कार भारती शाहगंज का नववर्ष महोत्सव कार्यक्रम
Next articleजौनपुर : अनियमितता मिलने पर दो कोटे की दो दुकानें निलंबित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?