जौनपुर : ऊर्जा मंत्री के सम्मुख विधायक ने रखी शाहगंज की विद्युत समस्या
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
विधायक रमेश सिंह ने शनिवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात कर उनके समक्ष अपनी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ बनाए जाने की मांग रखी। उन्होने जर्जर विद्युत तार बदलने और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुदूर बसे एक एक घरों तक आपूर्ति पहुंचाने की मांग किया।श्री सिंह द्वारा ऊर्जा मंत्री को दिए गये मांग पत्र में कहा गया है कि शाहगंज विधानसभा पिछले बीस सालो से विकास के नाम पर फिसड्डी रहा है।


















