जौनपुर : ऊर्जा संरक्षण हेतु किसानों को किया गया जागरूक

जौनपुर : ऊर्जा संरक्षण हेतु किसानों को किया गया जागरूक

# दर्जन भर से अधिक किसानों को किया गया सम्मानित

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को ऊर्जा संरक्षण को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में दर्जन भर से अधिक किसानों को सम्मानित भी किया गया। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अभियंत्रण द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश नेडा विशेषज्ञ प्रभाकर कुमार झा ने मौजूद प्रशिक्षकों को सोलर ऊर्जा, सोलर पम्प, सोलर लाइट की विस्तृत जानकारी दी। नेडा के प्रोजेक्टर कोआडीनेटर प्रभाकर कुमार झा ने शिविर में ऊर्जा को बचाने एवं उसके संरक्षण के लिए किसानो को यूपी नेडा ऐप को डाउन लोड करने की जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने किसानों को सौर ऊर्जा की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि किसान बिजली पर निर्भर होने के बजाय सौर ऊर्जा की तरफ बढ़े तो बेहतर होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार सिंह व संचालन वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार के किया। इस दौरान प्रगतिशील किसान रामजीत मौर्या, गुलाबचंद यादव, इन्द्रसेन सिंह, दिनेश यादव, निर्मला पाण्डेय सहित दर्जनभर से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार ने भी संबोधित किया।
Previous articleदुर्घटना में मृत रसोइया के परिजनों की शिक्षकों ने की आर्थिक मदद
Next articleजौनपुर : लोकमंगल के पत्रकार थे देवर्षि नारद- डॉ मनोज मिश्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?