जौनपुर : एम्बुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के खरगसेनपुर की गर्भवती महिला का शुक्रवार की तड़के सुबह लगभग 5 बजे सुरक्षित एंबुलेंस में डिलिवरी कराई गई। जच्चा बच्चा को सुरक्षित सामुदायिक केन्द्र केराकत में भर्ती कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा पत्नी आशीष की गुरुवार की आधी रात बीच जाने के बाद पेट में दर्द उठने लगा। असहनीय दर्द देख परिजनों ने तड़के सुबह लगभग साठे चार बजे 102 पर फोन कर सूचना दी गई।



















