जौनपुर : एयरपोर्ट से घर जा रहे चालक की हृदयाघात से मौत

जौनपुर : एयरपोर्ट से घर जा रहे चालक की हृदयाघात से मौत

चंदवक। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7
               बाबतपुर एयरपोर्ट से शुक्रवार देर शाम वैगनआर निजी वाहन से अपने घर देवरिया जाते समय चंदवक पेट्रोल पंप के सामने हृदयाघात से चालक की मौत हो गईं। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस परिजनों को सूचित कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  चालक नित्यानंद यादव कक्कू (43) पुत्र मुखलाल यादव निवासी घटैला चेती थाना बरियारपुर, देवरिया बाबतपुर एयरपोर्ट से अपने परिचित को वैगनआर वाहन से लेकर घर जा रहा था कि चंदवक पेट्रोल पंप के पास बेचैनी महसूस हुई। आनन फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने से मचा हड़कंप
Next articleजौनपुर : चिल्ड्रेन स्कूल की छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?